आखिर कौन हैं भारतवंशी रिद्धि चौहान? 17 साल की उम्र में 300 US नेवी कैडेट्स की बनीं कमांडर
डिजिटल डेस्क, खबर24टाइम्स। न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन. कार्डोजो हाई स्कूल की 17 वर्षीय भारतवंशी छात्रा रिद्धि चौहान नेवी जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प्स (एनजीआरओटीसी) यूनिट की बटालियन कमांडिंग ऑफ...

डिजिटल डेस्क, खबर24टाइम्स।
न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन. कार्डोजो हाई स्कूल की 17 वर्षीय भारतवंशी छात्रा रिद्धि चौहान नेवी जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प्स (एनजीआरओटीसी) यूनिट की बटालियन कमांडिंग ऑफिसर बनी हैं। रिद्धि के पास इस प्रोग्राम का सर्वोच्च छात्र रैंक है और वह 300 कैडेटों के दल का नेतृत्व कर रही हैं।
कमांडिंग ऑफिसर बनीं रिद्धि चौहान
रिद्धि चौहान हफ्ते में चार दिन सुबह सात बजे से पहले स्कूल पहुंचती हैं, ताकि ड्रिल की प्रैक्टिस करवा सकें। नेवी जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प्स यूनिट एक लीडरशिप प्रोग्राम है, जिसे अमेरिकी नेवी का सहयोग प्राप्त है और यह पूरे अमेरिका के हाई स्कूलों में चलाया जाता है। इसका मकसद चरित्र निर्माण, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देना है। चौहान का कहना है कि उन्होंने अपनी लीडरशिप स्किल्स को बेहतर बनाने और स्कूल में योगदान देने का सार्थक तरीका खोजने के लिए इसमें हिस्सा लिया था। यह अनुभव बाद में नेवल आफिसर बनने की बड़ी महत्वाकांक्षा में बदल गया। रिद्धि अब 'नेवल एकेडमी प्रिपरेटरी स्कूल' में दाखिला लेने की तैयारी कर रही हैं, जो 'यूएस नेवल एकेडमी' तक पहुंचने का अहम पड़ाव है। रिद्धि चौहान, रुचिका और दिलीप चौहान की बेटी हैं। उनका परिवार मूल रूप से राजस्थान के जयपुर से है।
Join the Conversation 0
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
